फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मवेशियों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आईटीबीपी की 15 वाहिनी की ओर मांड ईस्ट गांव में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ सरपंच आरती शर्मा ने किया। इस दौरान करीब 500 मवेशियों की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

डॉक्टर चारूशिला जायसवाल की देखरेख में बीमार मवेशियों का इलाज भी किया गया। इसके अलावा मवेशियों की देखभाल और बीमारियों से बचाए रखने के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सरपंच ने शिविर के आयोजन के लिए आईटीबीपी की 15वीं वाहिनी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क कैंप लगाने का आग्रह किया। इस मौके पर उप कमांडेंट पवन कुमार, एसएम कमलजीत शर्मा, निरीक्षक एटी रविकांत, वेटरनरी अस्पताल मांड की डॉक्टर रक्षंदा भगत, फार्मासिस्ट इकबाल सिंह, नवदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें