फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के खलल से दोनों मुकाबले स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (केपीएल) के तहत सोमवार को बारिश के चलते दोनों ही मुकाबले स्थगित करने पड़े हैं। अभी तिथी तय नहीं हुई है। मौसम की खलल की वजह से तीन घंटे देरी से शुरू हुए मुकाबले के दौरान एक ही पारी खेली जा सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौसम की वजह से मैच 16 ओवर का कर दिया गया। 12 बजे पहला मुकाबला नारायणा क्रिकेट क्लब (एनसीसी) और मयंक क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के बीच हुआ। नारायणा क्रिकेट क्लब (एनसीसी) ने टास जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर में 148 बना कर 149 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान फिर से बारिश शुरू होने के कारण प्रतियोगिता आगे नहीं बड़ सकी। निर्णायकों ने दोनों मुकाबलों को स्थगित कर दिया। कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन भारत भूषण और प्रधान सुनील डोगरा ने बताया कि इन दोनों मैचों की तिथी जल्द ही निर्धारित की जाएगी। वहीं, पहली पारी के दौराना नारायणा क्रिकेट क्लब के निशतर ने 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली। वहीं, शगुन ने 46 रन का सहयोग दिया। मंयक क्रिकेट क्लब की ओर से भागर ने तीन विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें