फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी में डॉक्टर नहीं, उधमपुर जाकर इलाज करवा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानसर में स्वास्थ्य विभाग ने 12 साल पहले पीएचसी तो बना दिया लेकिन अब तक सेंटर में एमबीबीएस डॉक्टर का पद खाली पड़ा हुआ है। इसके चलते पीएचसी सेंटर मात्र डिस्पेंसरी बनकर रह गया है।
विज्ञापन

हालांकि लोग कई बार प्रशासन व सरकार से सेंटर में स्टाफ की कमी को पूरा करने के साथ ही एमबीबीएस डाॅक्टर की तैनाती की मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज तक कुछ नहीं हो सका। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को मजबूरन इलाज करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर का रुख करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी व पैंथर्स नेता तिरंतर सिंह, हंसराज, गिरधारी लाल, बिमला देवी व शकुंतला देवी आदि ने बताया कि क्षेत्र में बनाई गई पीएचसी लोगों के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि पीएचसी में स्टाफ की भारी कमी के चलते लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सेंटर में मौजूदा समय में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोग कई बार स्वास्थ्य विभाग व सरकार से सेंटर में एमबीबीएस डाॅक्टर की तैनाती करने के साथ ही अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में आयुर्वेद्धिक डाॅक्टर सेंटर में आ रहे मरीजों का इलाज कर रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी में नहीं मिल रही लोगों को सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी सेंटर तो बना दिया गया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं नहीं हैं। सेंटर में लैब तो है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते मरीजों के ज्यादातर टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते या तो उन्हें प्राइवेट क्लीनिकों में जाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे है ंया फिर जीएमसी उधमपुर में।

इस संदर्भ में उधमपुर वेस्ट के विधायक पवन कुमार गुप्ता का कहना था कि सिर्फ सब सेटरों को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने से कुछ नहीं होगा। जब तक हमारे पास मैन पावर नहीं है, तब तक हम किसी भी दायरे को नहीं चला सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला भर में बने स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की भारी कमी है। इसके लिए लगातार सरकार से स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें