किश्तवाड़। जिला सूचना केंद्र किश्तवाड़ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जम्मू-कश्मीर के सहयोग से मंगलवार को जनजातीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और पौष्टिक भोजन के बारे में जागरूक किया। पीएचसी कीरू में आदिवासी लोगों जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक और पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी पीएचसी कीरू डॉ. नाजिया कौसर ने बताया कि सभी को स्वस्थ और मजबूत रहना चाहिए। उन्होंने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को जागरूक किया। कहा कि आदिवासी महिलाओं और बच्चों को अपने पोषण पर ध्यान देना चाहिए। वरिष्ठ सहायक डीआईसी किश्तवाड़ विनोद कुमार, अन्य कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय कलाकारों द्वारा पोषण अभियान पर एक शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।