मजालता। मजालता में बढ़ते कोरोना केस को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को नायब तहसीलदार मानसर नितिका गंडोत्रा ने पुलिस टीम के साथ बट्टल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और दुकानदारों के हेल्थ कार्ड की जांच की।
उन्होंने दुकानदारों को कोरोना के सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि दुकान के अंदर ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं करें और बिना मास्क वालों को सामान नहीं दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो जुर्माना किया जाएगा। गौरतलब है कि मजालता में कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते प्रशासन माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाए हैं।