फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली के चरणों में माथा टेक की बल, बुद्धि, विद्या की कामना

विज्ञापन
उधमपुर: कारगिल हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर पाठ करते हुए श्रद्धालु तथा प्रसाद ग्रहण करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के नए बस अड्डा क्षेत्र में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को धार्मिक उल्लास के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें उधमपुर व इसके आसपास के इलाकों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुबह सबसे पहले भगवान श्री हनुमान जी का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत सुंदरकांड का पाठ कर हवन हुआ, और कन्या पूजन किया गया। बाद में दोपहर 12 बजे के बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
सभी भक्तों ने बारी-बारी से मंदिर में बजरंगबली के समक्ष शीश नवाया, और अपने परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद काफी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर में आयोजित हवन में भाग लिया, और अपने परिवार व समाज के कल्याण की कामना कर हवन कुंड की अग्नि में आहुतियां डालीं। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत राधे दास त्यागी ने कहा कि मंदिर में हर साल समस्त शहरवासियों के सहयोग से भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने अपने बच्चों सहित भाग लेकर भगवान हनुमान से बल, बुद्धि व विद्या का आशीर्वाद प्राप्त किया है।

उधमपुर: कारगिल हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर पाठ करते हुए श्रद्धालु तथा प्रसाद ग्रहण करते हुए.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें