फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश के कारण गुरु नाभादास की शोभायात्रा रद्द, अब 13 को निकाली जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गुरु नाभादास के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा बारिश के कारण स्थगित करना पड़ी। अब शोभायात्रा 13 अप्रैल को धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस दौरान भव्य कार्यक्रम और विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन

गुरु नाभादास कमेटी के तहसील प्रधान संदीप कुमार व सदस्य देस राज ने बताया कि बुधवार को शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण थीं लेकिन दो दिन से जारी बारिश के चलते कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा सोमवार को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी जो वार्ड नंबर आठ स्थित एससी कम्युनिटी हाल से प्रारंभ होगी। इससे पहले पूजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
दोपहर बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। कमेटी ने नगरवासियों व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें