माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
छह माह से राशन डिपो पर चीनी नहीं मिलने से नाराज गुज्जर समुदाय के लोगों ने शनिवार को गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेस एसोसिएशन के बैनर तले धार रोड स्थित कोट परिसर के बाहर सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गुज्जर बक्करवाल कांफ्रेस एसोसिएशन के राज्य प्रधान हाजी सेफ अली ने बताया कि छह माह से गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों को चीनी नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब भी सरकारी राशन डिपो पर चीनी के बारे में पूछा जाता है तो उन्हें गोलमोल जवाब दिया जाता है।
यह गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोग खानाबदोश लोग होते हैं। कुछ दिनों बाद वह इस क्षेत्र को छोड़ कर किसी दूसरे क्षेत्र में चले जाएंगे। इस कारण उन्हें सरकारी राशन से मिलने वाली चीनी नहीं मिल पाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछले छह माह से चीनी के लिए दरबदर हो रहे गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों को चीनी नहीं मिलने वह परेशान हो रहे हैं। इस कारण उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं राशन कार्ड नये सिरे से बनाने के लिए राशन डिपो में जमा करवाए गए फार्म घूम होने से कई लोगों को तो राशन भी नहीं मिल रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों की समस्या के हल नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में वशीर अहमद, मो. शफी, मो. यूनुस, मो. जवार सहित अन्य शामिल थे।