उधमपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल लड़के में खेल मैदान के पवेलियन की मरम्मत को लेकर प्रशासन ने कार्य योजना मंजूरी कर ली है। सुधार कार्य खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करेगा। पुराने ढांचे को नया रूप देने के साथ-साथ, मैदान में बैठने की व्यवस्था को और अधिक आरामदायक व सुरक्षित बनाया जाएगा।
परियोजना से खेल कार्यक्रमों में नई ऊर्जा का संचार होगा और खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। पवेलियन की मरम्मत के लिए केंद्रीय विकास फंड (सीडीएफ) के तहत टेंडर जारी कर दिया गया है। परियोजना पर 5.41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
छात्रों और अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे शिक्षा के स्तर में भी वृद्धि होगी। साथ ही अन्य सरकारी विद्यालयों के विकास में सकारात्मक असर पड़ेगा। रोहित, आर्यन, अक्षय, विमल शर्मा व अन्य का कहना है कि स्कूल में खेल सुविधाओं को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रशासन और सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयास सराहनीय है।
पवेलियन की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। आगे का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग