पौनी। बैसाखी मेले और दंगल को लेकर स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आयोजन से बाजार में रौनक बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। स्थानीय दुकानदार भरत रैना ने बताया कि हर साल मेले और दंगल में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कई तरह के पकवान बनाए जाएंगे। दुकानदार सुखविंदर सिंह के अनुसार कुछ समय से व्यापार में कमी देखने को मिल रही थी लेकिन बैसाखी पर दंगल होने से बड़ी संख्या में लोग आएंगे जिससे बाजार में चहल-पहल बढ़ेगी और काम को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों का मानना है कि मेले और दंगल जैसे पारंपरिक आयोजन से न केवल स्थानीय बाजार को लाभ मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।