उधमपुर। घोरडी पुलिस द्वारा सील की गई मेडिकल शाप। पुलिस
उधमपुर। प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने वीरवार को सहायक औषधि नियंत्रक के साथ मिलकर घोरड़ी स्थित ग्लोबल हेल्थ केयर को उचित रिकॉर्ड न रखने और कानून के अनुसार वैध नुस्खों के बिना दवाएं बेचने के आरोप में सील कर दिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर के मालिक अनिल शर्मा निवासी बरमीन, तहसील रामनगर के पास से प्रीगैबलिन कैप्सूल के कुछ पैकेट बरामद किए और उन्हें जब्त कर लिया। संचालक के पास कोई बिक्री या खरीद रिकॉर्ड या वैध चिकित्सकीय नुस्खों का अभाव था।
पुलिस ने सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों को नियंत्रित दवाओं की बिक्री से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने की कड़ी चेतावनी जारी की है। इन मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद