फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चंडी माता मंदिर गरनई से निकाली छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। श्री बूढ़ा केदार छड़ी सेवा समिति ने चंडी माता मंदिर गरनई से वीरवार को दूसरी छड़ी यात्रा निकाली। इसमें काफी संख्या में क्षेत्र के अलावा शहर के आसपास के इलाकों से लोग शामिल हुए।
समिति के सदस्यों ने बताया कि जब राम मंदिर बना था। तब संकल्प लिया था और हिंदू नववर्ष के अवसर पर चंडी माता मंदिर गरनई से मोहमाया मंदिर के लिए पहली छड़ी यात्रा निकाली गई थी। बूढ़ा केदारनाथ उधमपुर में भी है। अब हम दूसरी छड़ी यात्रा बूढ़ा केदारनाथ लेकर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान पहले पड़ाव में सुद्धमहादेव में भोले बाबा के दर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा पड़ाव चिनैनी बाजार में स्थित शिव मंदिर में होगा। यात्रा का तीसरा पड़ाव बूढ़ा केदारनाथ में होगा। जहां लोग भगवान शिव के दर्शन करने के बाद काली माता मंदिर उधमपुर में पहुंचकर छड़ी यात्रा समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि आगे भी हर साल यह यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें