फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले के 50 स्कूलों में छात्राओं के लिए बनाए जाएंगे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्राओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 50 स्कूलों में अलग से गर्ल्स शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू किया जाएगा जिसे तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य है। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर लगभग 1.75 लाख रुपये की लागत आएगी। योजना के तहत स्कूलों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लंबे समय से कई विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार असुविधा के कारण छात्राओं की नियमित उपस्थिति प्रभावित होती थी। अभिभावकों द्वारा भीसमस्या को लेकर समय-समय पर उठाया गया था।
विज्ञापन


यहां मिलेगा लाभ
जिन विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है, उनमें पीएस कत्थ्याला, जीपीएस कल्लर, एमएस चाई लोधरा, पीएस मध्याल, पीएस सिमनी गली, जीपीएस अपर गुड्डार, पीएस लडानू, पीएस डबर, पीएस रतेलियां दी बाड़ी, पीएस सद्दल, एमएस मंडलोत, पीएस थंडाल, जीपीएस जंगा गली, पीएस सेना दबब्ड़ और पीएस कावा सहित अन्य स्कूल शामिल है। स्कूलों में शौचालय निर्माण से सैकड़ों छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

अभिभावकों ने फैसले का किया स्वागत

सुदेश शर्मा, बलवीर सिंह, अर्जुन कुमार, नेक राम, गोविंद राम सहित अन्य लोगों ने प्रशासन के फैसले को सराहनीय बताया। उनका कहना है कि छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था होने से उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। इससे न केवल उनकी सेहत और सम्मान की रक्षा होगी, बल्कि उनकी पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही विद्यालयों में छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


शौचालयों के निर्माण को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों के अलावा मिडिल और हाई स्कूलों में भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी विद्यालयों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जाए।

-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें