फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेटाडोर की चपेट में आई महिला की जीएमसी जम्मू में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रेहड़ी जोन में मेटाडोर की चपेट में आने से घायल हुई बुजुर्ग महिला की जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान सारो देवी के रूप में हुई है। परिजन ने वीरवार को केला गांव में अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसा 30 जनवरी को दोपहर का है जब मेटाडोर सत्या गांव से यात्रियों को लेकर रामनगर रेहड़ी जोन में पहुंची थी। सारो देवी घर जाने के लिए मेटाडोर के पीछे भाग रही थी। इस दौरान चालक ने बस को पीछे किया जिस कारण वह चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें