फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गंगेड़ा हिल में बेसुध मिले दो युवक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गंगेड़ा हिल में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक अचेत अवस्था में मिले। जांच के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का जीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कुछ लोगों ने गंगेड़ा हिल के पास झाड़ियों में दो युवकों को अचेत अवस्था में देखा तो जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को जीएमसी पहुंचाया। युवकों की पहचान कर परिजन को सूचित किया गया। अस्पताल में जांच के दौरान एक युवक को मृत लाया घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान राजन आनंद (44) पुत्र इंदर आनंद निवासी एमएच रोड, एकता विहार के रूप में हुई है।
टोनी सहगल (48) पुत्र बलदेव राज का इलाज चल रहा है। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। परिजन की मानें तो दोनों युवक देर शाम घर से निकले थे लेकिन सुबह तक नहीं लौटे। इसके बाद तलाश की जा रही थी। बहरहाल मौत के पीछे सही कारणों का पता नहीं चल पाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया गया। डीएसपी मुख्यालय प्रहलाद शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। दूसरे युवक के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें