फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और लगन से कंपनी को बुलंदियों पर ले जाएं कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो...एनएचपीसी ने 47वां स्थापना दिवस मनाया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के दुलहस्ती पावर स्टेशन में रविवार को 47वां एनएचपीसी स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह का शुभारंभ स्टेशन के महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कर्मियों को मेहनत एवं लगन से कार्य कर एनएचपीसी को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी ने जलविद्युत के साथ सोलर एवं विंड एनर्जी के क्षेत्र में भी कदम रखा है। पूरे देश को प्रदूषण रहित बिजली की आपूर्ति भी की जा रही है। आज पूरे देश में कुल 24 पावर स्टेशनों से 7071.2 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा 850 मेगावाट की रतले जल विद्युत परियोजना के लिए रतले हाइड्रोपावर कॉर्पोरेशन का भी गठन किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को आज भी 12 प्रतिशत बिजली निशुल्क दी जा रही है। सीएसआर के तहत इस वर्ष भी 391.41 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। समारोह में सुगम संगीत म्यूजिकल ग्रुप के स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा दुलहस्ती पावर स्टेशन के कर्मचारियों ने भी संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

समारोह में विशेष रुप से रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सीईओ दीपक सहगल, पक्कलदुल एचई प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक सुधीर कुमार, बीजोय आर. नायर, कीरू एचई प्रोजेक्ट श्यामलाल मरांडी, जीसी सिन्हा, उप महाप्रबंधक (विद्युत), बीडी मो आदि उपस्थित थे।

फोटो...एनएचपीसी ने 47वां स्थापना दिवस मनाया।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें