फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया 60 हजार रुपये का धन संग्रह

विज्ञापन
ोटो..किश्तवाड़ में सशस्त्र झंडा दिवस पर धन संग्रह करते एनसीसी व एनएसएस केडेट - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंगलवार को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में सरकारी डिग्री कॉलेजों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों के सहयोग से एक स्वैच्छिक धन संग्रह कार्यक्रम हुआ। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ने कांफ्रेंस हॉल परिसर में की।
विज्ञापन

इसमें एनसीसी अधिकारी जीडीसी किश्तवाड़ मधु बाला, एनएसएस अधिकारी अजय कुमार और सोनिका सेन के साथ कैडेट भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कैडेटों को विभिन्न विभागों से विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से धन एकत्र करने के तरीके के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं में आत्म बलिदान के मूल्यों को विकसित करने के लिए आम जनता के बीच सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उसके बाद एनसीसी और एनएसएस कैडेटों को जिले के अलग-अलग स्थानों पर भेजकर धन संग्रह अभियान शुरू किया गया। एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कुल 60 हजार रुपये एकत्र किए, जो सशस्त्र बलों के बलिदान के लिए श्रद्धांजलि है।

फोटो..किश्तवाड़ में सशस्त्र झंडा दिवस पर धन संग्रह करते एनसीसी व एनएसएस केडेट- फोटो : UDHAMPUR

फोटो..किश्तवाड़ में सशस्त्र झंडा दिवस पर धन संग्रह करते एनसीसी व एनएसएस केडेट- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें