उधमपुर के डिग्री कालेज में रक्तदान करते एनसीसी कैडेट
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। झंडा दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की 2जेएंडके बटालियन एनसीसी जम्मू इकाई के कैडेटों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य सुभाष चंद्र की देखरेख में आयोजित शिविर में उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तदान के साथ स्वयंसेवकों ने आम जनता को भी बिना किसी संकोच रक्तदान करने का संदेश दिया। वहीं, कैडेटों ने कहा कि शिविर में रक्तदान करने का उनका उद्देश्य देश सेवा में अपना योगदान देना था। रक्तदान के जरिए उन लोगों की मदद कर सकते हैं जिन्हें तत्काल रक्त की जरूरत होती है। रक्तदान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। इसलिए, हर किसी को बिना डर व संकोच के रक्तदान करना चाहिए। संवाद