फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया रोष प्रदर्शन

Fri, 10 Oct 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर के उल्लंघन के विरोध में वीरवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सलाथिया चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब समय आ गया है कि भारत की सेना पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दे।
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद पैंथर्स पार्टी के सुनील गुड्डा, संजय शर्मा, जगदेव सिंह जग्गा व अन्य ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत की सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है, जिससे मासूम ग्रामीण मारे जा रहे हैं। इसे चलते हजारों ग्रामीण पलायन कर चुके हैं।

दिन ब दिन पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दे। जब भी पाकिस्तान ने इस तरह की हिम्मत की है तो भारत सरकार की तरफ से नर्म रवैया अपनाया गया है, लेकिन अब पाकिस्तान हद से ज्यादा बाहर निकलता जा रहा है। भारत ने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से पाकिस्तान को समझाने का प्रयास किया है, लेकिन हर बार पाकिस्तान ने भारत को धोखा देने का काम किया है।
विज्ञापन


हर बार पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा पर गोलियां बरसा कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसी फायरिंग की आड़ में घुसपैठ करवाई है। पार्टी ने मांग है कि राज्य सरकार पलायक करने वाले ग्रामीणों की सहायता करे। इसके अलावा सीमा के साथ रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रयास करे। अभी तक ग्रामीणों को जितना भी नुकसान हुआ उसका मुआवजा भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें