फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्टयार में आग से कच्चा मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। तहसील के कुल्टयार गांव में शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चे मकान में ाग लग गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान सहित कई मवेशियों के मारे जाने की संभावना है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पंचैरी तहसील के कुल्टयार गांव में सुभाष चंद्र के कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर से धुएं से गुबार उठता देख तुरंत सहायता के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर भयंकर आग लगी होने के कारण घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान राख होने के साथ ही कुछ मवेशी भी मारे गए हैं।
मगर दूरदराज क्षेत्र होने के कारण पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाने में नाकाम रहने पर रोष जताते हुए कहा कि तहसील में एक भी फायर स्टेशन नहीं है। ग्रामीण आए दिन इस प्रकार की घटनाओं से नुकसान उठाने को मजबूर हैं। लोगों के घरों व जंगलों में आग लगने की घटनाओं के समय उधमपुर से फायर बिग्रेड की टीम पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए मांग है कि पंचैरी व मोंगरी में फायर स्टेशन का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें