रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते माड़ी की पहाड़ियों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने मंगलवार सुबह पहाड़ी में कई जगह पर आग लगी देखी जिसने कुछ ही देर में जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। काफी दूर से धुएं के गुब्बार दिखे। घटना का पता चलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने घास में आग लगा दी जो जंगह में फैल गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
आग लगने से कबाड़ का सामान जला
रियासी। पौनी मार्ग पर स्थित जीरो मोड में मंगलवार शाम को कबाड़ की दुकान में भयानक आग लग गई। दुकान के भीतर व बाहर रखा हुआ सारा सामान जलकर रख हो गया। इसके अलावा कबाड़ वाहन भी तबाह हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने पर दमकल विभाग से एक गाड़ी पहुंची। बताया जा रहा है कि ज्वलनशील वस्तु पर चिंगारी गिर गई जिससे भयंकर आग लग गई।
रेस्टोरेंट के कमरे में लगी आग, जानी नुकसान नहीं
उधमपुर। लंबी गली में स्थित रेस्टोरेंट के ऊपर बने कमरे में अचानक आग लग गई। समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ।
मंगलवार दोपहरकमरे में आग की लपटों को कुछ लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना रेस्टोंरेंट मालिक को दी गई। साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कमरे में रेस्टोंरेंट के कर्मचारी रहते हैं। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए आग पर समय पर काबू पा लिया। हालांकि दमकल विभाग की टीम भी समय पर पहुंच गई। आग के कारण कमरे में सामान राख हो गया। अभी तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।