फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्राओं ने सुरक्षा के लिए एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। महिला काॅलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी छात्राओं ने काॅलेज आने-जाने के दौरान मनचलों से हो रही परेशानियों को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्रा मीनू कटोच ने बताया कि कॉलेज आते जाते समय कुछ मनचले युवक लगातार परेशान करते हैं। ज्ञापन में बताया कि कुछ युवक अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे तनाव का सामना करना पड़ रहा है। एबीवीपी की मंत्री कटोच व अन्य छात्राओं ने मांग की कि काॅलेज के बाहर पुलिस की नियमित तैनाती की जाए और कैमरे लगाए जाएं, ताकि असामाजिक तत्वों पर काबू पाया जा सके। एबीवीपी की छात्राओं का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से ऐसे मनचलों पर अंकुश लगेगा और कॉलेज परिसर के आसपास माहौल सुरक्षित बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें