नेकां ने खराब मौसम के कारण बिगड़ रही फसलों पर चिंता जताई और मुआवजे की मांग की।
मौसम की मार से खराब हुई फसलों के मुआवजे के सिलसिले में पार्टी के जिला प्रधान सुनील वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर के एसडीएम अंशूल गर्ग से भेंट कर फसलों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
इसके साथ ही वर्मा ने लोगों को आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं बारे में भी एसडीएम को अवगत करवाया।
नेकां ने रामनगर के रानी पार्क में यूथ नेशनल कांफ्रेंस रामनगर के प्रधान विक्रांत शर्मा तथा जिला प्रधान सुनील वर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा।
इस अवसर पर पार्टी के जम्मू से आए प्रांतीय ओबीसी सेल के चेयरमैन अब्दुल गनी तेली बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस मौके पर गंदीप सिंह, रछपाल सिंह, सुधीर सिंह, अर्जुन कुमार, छोटू, अजीत कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष, यशपाल, रोहित शर्मा, रोहित कुमार सहित काफी संख्यों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। उन्होेंने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वह पार्टी की नीतियाें को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत बनाएंगे।
बैठक में केडी शर्मा, ऐडवोकेट गुरवचन सिंह, डॉ. ताराचंद, फौजू राम, मुश्ताक अहमद आदि उपस्थित थे।