फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और ट्वीटर का सहारा लेगी पुलिस

Sun, 23 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
YouTube बनाने की तैयारी में Facebook - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
फेसबुक और ट्वीटर का सहारा लेगी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर।
जिला पुलिस अब फेसबुक और ट्वीटर के जरिये आम लोगों से जुड़ेगी। कोई भी पुलिसकर्मी किसी का किसी भी प्रकार से शोषण कर रहा है तो उसकी शिकायत जिला पुलिस के फेसबुक अथवा ट्वीटर पेज पर दी जा सकेगी। इससे वे बातें भी पुलिस के सामने आ सकेंगी, जिन्हें चाहते हुए भी आम आदमी पुलिस के सामने नहीं रख पाता।
विज्ञापन

अब उन भ्रष्ट पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की खैर नहीं जो अपने निजी स्वार्थों को पूरा करने के लिए आम जनता को परेशान करते हैं। उन पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेने का फैसला लिया गया है। एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा द्वारा एक बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जिला पुलिस द्वारा फेसबुक और ट्वीटर पर एकाउंट बनाया जा सकेगा। मिश्रा ने कहा कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी आम आदमी को परेशान करता है, चाहे वह कोई अधिकारी ही क्यों न हो, लोग उसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दे सकेंगे। शिकायत की जांच कर उस पर कार्रवाई जल्द और अवश्य होगी। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पुलिस से कोई बात साझा करना चाहे तो वो इस पर कर पाएगा। बर अब इंतजार इस बात का है कि पुलिस द्वारा जनहित में लिया गया यह फैसला कब अमल में आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें