फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हुए सीमावर्ती लोगों को मिलेंगे प्लाट

Sat, 22 Oct 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
शमशेर सिंह
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास ने शुक्रवार को कहा है कि पाक के सीजफायर उल्लंघन से बेघर हुए लोगों को मकान बनाने के लिए प्लाट और अन्य फंड जल्द मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर राज्य सरकार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मन्हास पार्टी की एक बैठक को संबोधित करने के लिए उधमपुर आए थे। अमर उजला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कहा कि सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। सेना के हाथ पूरी तरह से खुले हुए हैं। सीजफायर का उल्लंघन पाक की बौखलाहट का सबूत है।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाक निरंतर सीजफायर उल्लंघन कर अपने देश में अपने आकाओं को खुश करने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने कहा कि पाक के आंतरिक हालात से हर कोई वाकिफ है, इसलिए अपनी आवाम को भटकाने के लिए पाक इस तरह की हरकतें कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फायरिंग से बेघर हुए लोगों के लिए रिपोर्ट बनाकर प्रोजेक्ट राज्य सरकार को दे दिया गया है। सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में बेघर हुए लोगों को प्लाट दिए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा भी सभी तरह के फंड प्रभावितों के लिए मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें