फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने डिपो पर ताले जड़े

Fri, 20 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
कई महीनों से सरकारी राशन नहीं मिलने और राशन की मात्रा में कटौती से गुस्साए उपभोक्ताओं ने वीरवार को कसबे के मुस्लिम तथा मंडिया मोहल्ले और सब्जी मंडी स्थित राशन डिपो पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में के सिलसिले में बस अड्डे पर मौजूद राशन के मुख्य स्टोर में भी तालाबंदी की गई। प्रदर्शनकारियों ने उनको भी डिपो नहीं खोलने की हिदायत दी। इसके बाद सभी डीसी से मिले। लोगों ने उन्हें बताया कि कई महीनों से आटा और चीनी की सप्लाई नहीं मिल रही है। अब मात्र एक मिलो आटा ही प्रति सदस्य दिया जा रहा है।

सरकार लोगों के मुंह से निवाला छीन कर परेशान कर रही है। इस दौरान मौके पर पहुंचे विभाग के एडी ने बताया कि उनके पास इसी स्केल में ही राशन देने का आर्डर है, जिससे ज्यादा सप्लाई देने में असमर्थ है।
विज्ञापन


बाद में डीसी को लोगों ने कहा कि वह पुरानी स्केल के मुताबिक ही राशन की सप्लाई लेंगे। उनको अगर इतना कम राशन देना है तो वह इसको स्वीकार नहीं करेंगे। इससे पहले लोगों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। इस मौके पर बिशन मगोत्रा, अमित शर्मा, टोनी शर्मा, यश वर्मा, करमदीन भट्ट, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें