फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर फंसे यात्री हो रहे परेशान

Wed, 18 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
सोमवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
विज्ञापन
घाटी की ओर जाने वाले यात्रियों को उधमपुर में रोकने के बाद उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने जिला प्रशासन पर फंसे हुए यात्रियों की अनदेखी करने व सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


भारी बारिश और बर्फबारी से घाटी का रास्ता बंद होने से उधमपुर के जखैनी चोक पर सैकड़ों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। ऐसे में परेशान यात्रियों की जुबान पर स्थानीय प्रशासन की मदद नहीं मिलने का दर्द आने लगा है। जखैनी में सोमवार सुबह से फंसे अनंतनाग के फारूक खान ने बताया वह अपने परिवार के साथ अनंतनाग अपने घर जा रहे हैं। पर पुलिस द्वारा उन्हें सोमवार सुबह से ही जखैनी में रोक लिया गया है।

शौचालय तक जाने की सुविधा का प्रबंध नहीं है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा पर परेशान होना पड़ रहा है। उनके पास पैसे भी कम हैं इसके कारण उन्हें गाड़ी में ही रुकना पड़ा। पर चौक पर प्रशासन द्वारा फंसे हुए यात्रियों के लिए खाने पीने तक की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


पंपोर के वसीम का कहना है कि सोमवार रात को उन्हें उधमपुर में रोक लिया गया। जबकि उनके कुछ अन्य साथियों को जो एक अन्य गाड़ी में आए थे ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाने दिया गया। अगर उन्हें भी रामबन तक जाने की इजाजत मिल जाती तो उन्हें आगे का सफर आसानी से हो जाता। कुछ यात्रियों द्वारा ट्रैफिक पुलिस पर वाहनों के शीशे तोड़ने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें