फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर भड़के दुकानदार

विज्ञापन
रामनगर: नगर पालिका के ए ई ओ अनीश गंडोत्रा दुकानदारों से बात करते हुए - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के बाजार से अतिक्रमण हटाने को लेकर सोमवार को नगर पालिका रामनगर के एईओ अनीश गंडोत्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामनगर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उक्त अधिकारी जब कस्बे के घास मंडी क्षेत्र में दुकानदारों को समझाने लगे, तब मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगथिया के अलावा अन्य दुकानदारों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदारों ने तहसील प्रशासन और नगर पालिका पर आए दिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों को तंग करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
व्यापार मंडल के प्रधान ने कहा कि उक्त अधिकारी आए दिन दुकानदारों को तंग कर रहे हैं। दो सालों से करोना की मार से दुकानदार पहले ही बहुत परेशान हैं। अब प्रशासन की ओर से भी उन्हें तंग किया जा रहा है। मुख्य बाजार की खस्ता हालत से भी दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। जगह-जगह बडे़-बडे़ गड्ढे हैं, साफ सफाई न होने से शौचालय भरे पडे़ हैं। लेकिन, प्रशासन इन सब समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देने की बजाय दुकानदारों को परेशान करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी दुकानदारों को परेशान करने के लिए आए दिन बाजारों का दौरा लगाते रहते हैं, जिससे दुकानदारों में काफी रोष है। इसलिए, अब दुकानदार प्रशासन की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर इस तरह से दुकानदारों को बार-बार तंग किया गया तो सभी कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें