फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से पहले रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुई देविकानगरी

विज्ञापन
उधमपुर में महाशिवरात्रि को लेकर सजाया गया राधा कृष्ण मंदिर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के मद में चूर होने के लिए देविकानगरी तैयार है। शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों को सजा दिया गया है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व देविका घाट पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर घाट पर स्थित भगवान शिव की प्रतिमा और तट पर स्थित मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संकट से थोड़ी राहत मिलने के बाद इस बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इसको लेकर विशेष तौर पर देविका में कार्यक्रम का आयोजन होगा। देविका नदी के तट पर प्राचीन आप शंभू शिव मंदिर है, जिसमें महाशिवरात्रि के दिन हजारों लोग पूजन के लिए पहुंचते हैं। देविका घाट का करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण किया गया है। इस कारण इस बार देविका में महाशिवरात्रि का पर्व खास होगा।
महाशिवरात्रि को लेकर देविका घाट में प्रवेश के लिए विशेष प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके साथ भगवान शिव की बड़ी प्रतिभा पर विशेष रूप से लाइटिंग की गई है। यह लाइटिंग रात में देविका घाट की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। इसके साथ आप शंभू मंदिर का भी सजावट का काम पूरा कर दिया गया है। मंदिर में लगी रंग बिरंगी रोशनियां भी सभी को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

इस बार देविका नदी के तट पर भंडारे का भी आयोजन होगा। मंदिर व प्रतिमा की सुंदरता को देखने के लिए दोपहर से ही लोगों का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके साथ के अंदर अन्य शिव मंदिरों को भी सजाने का काम पूरा कर दिया है। आदर्श कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष पूजन किया जाएगा।
-----
सुबह पांच बजे खुल जाएंगे आप शंभू मंदिर के द्वार
देविका तट पर स्थित आप शंभू मंदिर को सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें श्रद्धालु सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर कतारों में लग कर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। जिब इलाके में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सनातन धर्म सभा की तरफ से लगातार दूसरे वर्ष महाशिवरात्रि को लेकर शोभायात्रा नहीं निकाली गई। जबकि, हर वर्ष महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता था।

उधमपुर में देविका तट पर महाशिवरात्रि को लेकर सजाया गया आप शंभु मंदिर- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में महाशिवरात्रि को लेकर सजाया गया देविका घाट- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में देविका घाट पर आकर्षित लाइटों से सजाई गई भगवान शिव की प्रतिमा- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर में देविका तट पर महाशिवरात्रि पर सजाया जा रहा शिव मंदिर- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर जीब में आप शंभू मंदिर को सजाया गया.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें