कटड़ा। धर्मनगरी में साेमवार को भी लगातार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर एईई बिजली विभाग कटड़ा राजेंद्र मेंगी की अध्यक्षता में गठित टीमों ने छापे मारे। इस दौरान कटड़ा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बिजली के लोड की जांच की।
अभियान के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने अवैध कुंड़ी हटाए। साथ ही हीटर आदि जब्त किए। मीटर की भी जांच की। बिजली विभाग के एईई व जेई रवि कुमार ने बताया कि सर्दी का मौसम जारी है। कहा कि बिजली की सफाई सप्लाई पर अचानक दबाव पड़ा है। इसके चलते ट्रांसफार्मर के साथ ही तार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसे देखते हुए अभियान बीते 15 दिनों से जारी है। बताया कि बिजली चोरी के अधिकतर मामले होटल, गेस्ट हाउस आदि में पाए जा रहे हैं। इस पर लगातार अधिकारी निगाह रखे हुए हैं। होटल के साथ गेस्ट हाउस आदि के संचालकों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह बिजली की चोरी बिल्कुल भी न करें अन्यथा जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।