फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदेव ही चुने गए उधमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
जिला अदालत परिसर में दूसरी बार बार एसोसिएशन का प्रधान चुने गए जेडी सलाथिया व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। इसमें एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे अधिवक्ता जयदेव सिंह सलाथिया को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अखिल राजपूत को सचिव व अनूप गुप्ता को निर्विरोध कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी के सदस्यों ने कहा कि 24 फरवरी को चुनाव कमेटी का गठन कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसमें अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता को पीठासीन अधिकारी (आरओ) और अधिवक्ता विजय लक्ष्मी व अधिवक्ता राहुल जंडियाल को सहायक पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद 2 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, और 11 मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित थी।
कहा कि कोषाध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर एकमात्र नामांकित उम्मीदवार अधिवक्ता अनूप गुप्ता को मनोनीत किया गया। जबकि, अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान करवाया गया। इसमें 149 मतदाताओं में से कुल 146 ने मत का प्रयोग किया। इनमें अध्यक्ष पद के लिए नामांकित तीन उम्मीदवारों में शामिल अधिवक्ता दिनकर गुप्ता ने 16 और अधिवक्ता पवन जंडियाल ने 38 वोट हासिल किए। जबकि, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता जयदेव सिंह सलाथिया ने 91 वोट हासिल कर फिर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन

इसी तरह सचिव पद के लिए कुल दो उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें निखिलेश्वर सिंह ने कुल 51 वोट हासिल किए, जबकि 94 वोट लेकर अखिल राजपूत ने सचिव पद का चुनाव जीत लिया। बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें