फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कटौती से टिकरी व मांड के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पंचायत टिकरी, मांड ईस्ट व मांड बेस्ट के अतिरिक्त आसपास के अन्य इलाकों के लोग पिछले तीन महीनों से बिजली कटौती की गंभीर समस्या से परेशान है। उनका कहना है कि बिजली विभाग मनमर्जी से दिन में कई बार अघोषित कट लगा कर उन्हें परेशान कर रहा है। जबकि मौसम में हल्का सा भी बदलाव आने या बुंदाबांदी शुरू होते ही विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। इससे ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ लगातार रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पंचायत मांड के सरपंच कैप्टन अर्जुन सिंह और पंचायत टिकरी के सरपंच यशपाल शर्मा ने कहा कि गर्मियों के शुरुआत के समय से उनके क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या काफी गंभीर हो गई है। बिजली विभाग लोगों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी दिन में मात्र दो से तीन घंटे के लिए बिजली की सप्लाई दे रहा है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों के लिए समस्या काफी बढ गई है। जबकि बिजली विभाग जानबूझ कर लोगों की समस्या को अनदेखी कर बिजली के लंबे-लंबे अघोषित कट लगा रहा है। न तो इसके लिए विभाग ने कोई अधिसुचना जारी की है और न ही कटौती कोई समय निर्धारित किया है।
दिन व रात में कभी भी बिजली विभाग मनमर्जी से बिजली बंद कर देता है। जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है साथ ही इससे बच्चों की शिक्षा पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें