फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहन सड़क पर पलटने से आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मुगलमैदान तहसील के सिगदी भाटा में ईको वाहन सड़क पर पलटने से आठ लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने घायलाें को वाहन से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, हादसे के बाद से चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को मुगलमैदान तहसील के अंतर्गत छात्रू से सिगदी बलाना के लिए आ रहा ईको वाहन (जेके17ए-1220) सिगदी भाटा के पास बीच सड़क में पलट गया। हादसे में एक माह के बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चला कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान लिया है। एक माह के बच्चे के अलावा शाफिया बेगम (35), मक्खनी बेगम (45), अब्दुल रशीद (20), जरीना बानो (16), जान बेगम (20), अब्दुल (35) सभी निवासी बलाना सिगदी और संजय कुमार (22) निवासी नाजला सिगदी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें