फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई विभाग का पुतला फूंका

Mon, 17 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई दिन से पानी किल्लत से परेशान भारत नगर के लोगों का धैर्य रविवार को जवाब दे दिया। लोगों ने पीएचई विभाग का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पानी की सप्लाई सुचारु करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर एक बजे के करीब भारत नगर के लोगों ने पीएचई विभाग का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी अमित शर्मा ने कहा कि कुछ दिनों से पानी की किल्लत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हैं।

सप्ताह में केवल एक-दो बार पानी आता है, वह भी इतना कम आता है कि वह पीने के लिए भी पर्याप्त नहीं होता। समय पर पानी नहीं होने से सबसे ज्‍यादा परेशानियों गृहणियों को होती है। लोगों का दिनचर्या खराब हो जाता है। विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इससे लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


पानी नहीं आने से सुबह होते पहले लोगों को क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी एकत्रित करना पड़ता है। इस कारण लोगों की दिनचर्या पानी लाने में ही गुजर जाती है। ऐसे में पीने के पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोग पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी लोगों की समस्या को हल करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। अगर सोमवार तक पानी की सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो बाईपास हाईवे को जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें