फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में पाया गया डेंगू का संदिग्ध मरीज

Sun, 16 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
रियासी क्षेत्र में डेंगू का एक मामला प्रकाश में आया है प्राथमिक रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति के शरीर में डेंगू के लक्षण पाये गए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में हैं, हालांकि विभाग के द्वारा इसकी पूर्ण जांच के लिए कुछ और टेस्ट करवाये हैं, जिनकी रिपोर्ट एक दो दिन में आनी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बारादरी सीला में रहने वाले राजकुमार को तेज बुखार होने की सूरत में जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसके हुए टेस्ट में उसमें डेंगू के लक्षण पाये गए, जिसके बाद उसको उपचार दिया गया। इस दौरान उसके कुछ अन्य टेस्ट भी किए गए।

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजिंदर संब्याल के अनुसार मौजूदा समय के दौरान मरीज का बुखार काफी कम है, उसके टेस्ट में डेंगू के लक्षण पाये गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए उसके कुछ अन्य टेस्ट भी करवाये हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रियासी क्षेत्र मे डेंगू का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में कड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें