फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा मुक्त रैली, 200 छात्रों ने ली शपथ, मेधावी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज लीग ने पीएमश्री हाई स्कूल नगरोटा पंजग्रांइ में नशा मुक्त जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का नेतृत्व लीग के उपाध्यक्ष नायक दलबीर सिंह भटयाल ने किया। नायक भटयाल ने 200 छात्रों और 12 स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त शपथ दिलाई। प्रभारी हेडमास्टर सुमन बल्ला के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ ने जेकेईएसएल सदस्यों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जेकेबीओएसई 2025-26 कक्षा 10वीं के टॉपर्स बंशिश शर्मा प्रथम, राकेश कुमार द्वितीय, अवनीतिका शर्मा तृतीय को सम्मानित किया गया। हाई जंप में स्कूल का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली मुस्तान अख्तर को भी सम्मान मिला। इससे पहले ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सूबेदार मेजर करनैल सिंह, कैप्टन जोग राज सिंह राठौर, नायब सूबेदार रतन चंद और नायब सूबेदार कुलदीप सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम में कैप्टन अशोक कुमार, हवलदार चरण दास, पूर्व सरपंच करतार चंद, बिशन दास शर्मा, पूर्व पंच प्रीतम चंद, राम लाल शर्मा, हंस राज समेत स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें