फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंतर जिला नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी पुलिस ने दो मामलों में तीन अंतर-जिला नशा तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर शेड नाके पर नियमित जांच के दौरान की गई।
विज्ञापन

टीम ने उधमपुर से कश्मीर जा रही ऑल्टो के-10 को रोका। चालक की पहचान साकिब निसार निवासी वानीहामा और सह-यात्री नदीम अहमद खान निवासी नई बस्ती (अनंतनाग) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान साकिब से 10.81 ग्राम और नदीम अहमद से 10.92 ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह टेंपो ट्रैवलर में तलाशी के दौरान तारिक अहमद शेख निवासी नर्सिंग गढ़ (श्रीनगर) से 4.94 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने चिनैनी थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें