फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाणगंगा के 200 मीटर के क्षेत्र में घोड़ा शेड न बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। एसडीएम अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार जितेंद्र सिंह, पुलिस तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा नगरपालिका के कर्मचारियों, अधिकारियों ने वीरवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। बाणगंगा मार्ग पर नदी के किनारे 200 मीटर के क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए घोड़ा शेड हटाए गए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई घोड़ा शेड फिर मार्ग के किनारे पाया गया तो जुर्माने की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि एनजीटी के स्पष्ट निर्देश हैं कि नदी नालों को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखने को लेकर गंभीर प्रयास किए जाएं। पवित्र बाणगंगा नदी को पूरी तरह से साफ सुथरा रखा जाए। एसडीम ने बताया कि पवित्र बाणगंगा नदी के 200 मीटर के क्षेत्र में 62 के करीब अवैध रूप से घोड़ा शेड बने हुए थे। इसमें बड़ी संख्या में घोड़ा खच्चर आदि रखे गए थे। अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा जहां 59 अवैध घोड़ा शेड गिराए गए तो दूसरी ओर 3 अन्य घोड़ा शेड को मालिकों द्वारा गिराए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं अभियान में तहसीलदार जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निशांत गुप्ता, बाणगंगा पुलिस चौकी इंचार्ज रविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें