फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलटैड नाले से गुजरने को मजबूर वाहन

विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत कुल्टयार वालां में नाले से होकर गुजरती बसें - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। तहसील पंचैरी के कुल्टयार वालां में सड़क की हालत खस्ता है। लोगों का इससे गुजरना मुश्किल है, इसलिए सरपंच पवन कुमार के नेतृत्व में वीरवार को ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि करीब ढाई वर्ष से इलाके में सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन काम की गति बेहद धीमी होने के कारण इस मार्ग पर नाममात्र का काम हुआ है। इसके कारण वाहनों को नदी-नालों से गुजरना पड़ रहा है, जो अब तक कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुका है। हाल ही में लटयार नाले में एक महिंद्रा वाहन के बहने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच ने कहा कि कुलटैड नाले पर पुल तैयार कर दिया गया है, लेकिन इसे अब तक मुख्य सड़क से नहीं जोड़ा गया है। इसलिए, लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वाहन आज भी कुलटैड नाले से गुजरने को मजबूर हैं। बुधवार को हुई जोरदार बारिश के बाद पस्सी और पत्थरों से कुलटैड नाला ब्लॉक हो गया है। इसके कारण घंटों आवाजाही ठप रही। एक एंबुलेंस भी रास्ते में फंस गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ढाई वर्षों से इस सड़क पर पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन पीएमजीएसवाई की लापरवाही के कारण अब तक इन्हें पूरा नहीं किया गया। इसलिए, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जिला प्रशासन से अपील है कि पंचैरी जैसे दूरदराज इलाकों की तरफ भी ध्यान दिया जाए, और लगभग तैयार हो चुके कुलटैड पुल को आवाजाही के लिए खोला जाए। अगर कुलटैड पुल पर जल्द वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई तो सभी ग्रामीण मार्ग बंद कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें