फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क में धंस गया वाहन का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीवरेज पाइप डालने के लिए उखाड़ी गई शहर की सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं हो पा रही है। इसके कारण सोमवार को एक चौपहिया वाहन का पहिया सड़क में धंस गया। इसे निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे के करीब जरूरी सामान की डिलीवरी करने आए एक महिंद्रा वाहन चालक को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उसके वाहन का पिछला पहिया सैला तालाब ईदगाह के समीप सड़क के बीच में धंस गया। काफी प्रयास के बाद भी वह उसे बाहर नहीं निकाल पाया। इसके बाद वह मायूस होकर सड़क के किनारे पर खड़ा हो गया। काफी देर तक सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लग गई।
इस बीच आसपास के लोगों व दुकानदारों ने मदद की और सभी ने मिलजुल कर प्रयास करने के बाद वाहन को किसी तरह बाहर निकाल दिया। इसके बाद रोष जताते हुए लोगों ने कहा कि यूईईडी विभाग ने सीवरेज पाइप बिछाने के बाद पूरे शहर में केवल खानापूर्ति के लिए मिट्टी डाल दी है। इससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें