फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 2 में बिजली के टेढ़े हुए खंभे से डर रहे लोग

विज्ञापन
उधमपुर: नेशनल हाईवे पर हादसों को न्योता देता बिजली का खंबा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 2 में कारगिल हनुमान क्षेत्र के समीप सड़क पर लगा बिजली का खंभा गिरने की कगार पर है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खंभे की स्थिति से आसपास रहने वाले लोग भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बिजली विभाग को इस बारे में कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासी विक्की, शम्मी, तारिक, आदि ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही क्षेत्रवासियों की परेशानी को लगातार बढ़ा रही है। इससे लोगों में संबंधित विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। जबकि, विभाग चुपचाप तमाशा देख रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे लगा क्षतिग्रस्त खंभा गिरने की कगार पर है। इसके बगल में घर व दुकानें हैं। ऐसे में अगर यह खंभा टूटकर गिरता है तो उन्हें काफी नुकसान होगा। इस एक खंभे के गिरने की वजह से इसके आसपास के खंभों पर लगे तार भी टूटकर दुकानों व घरों पर गिर सकते हैं। इस डर से लोग न तो रात को ठीक से सो पा रहे हैं, और न ही दिन में अपनी दुकानों पर काम में ध्यान दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार इस खंभे को बदलने की मांग की गई है, लेकिन उनका कहना है कि यह खंभा किसी निजी कंपनी ने लगाया है। अब इसे बदलने का काम भी वही करेगी। जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि इस समस्या का समाधान कर उन्हें राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें