फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चौक से वीनस चौक तक काम जारी, अब एमएच चौक से जखैनी तक की तैयारी

विज्ञापन
उधमपुर: एमएच चौक से लेकर दोमेल चौक तक बनाया जाएगा फुटपाथ. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में एमएच चौक से जखैनी तक करीब दो किलोमीटर लंबे पुराने राजमार्ग के किनारे नगर परिषद फुटपाथ का निर्माण करवाएगा। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। पहले चरण में सुभाष चौक से वीनस चौक तक फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधमपुर शहर में आज तक नगर परिषद पैदल चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण नहीं करवा पाया था। इसको लेकर लगातार शहरवासी मांग कर रहे थे। नगर परिषद ने शहर में फुटपाथ बनाने की योजना 2021 में तैयार की थी। इसके लिए 9.70 करोड़ रुपये भी मंजूर कर लिए। अब इस राशि से फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
पहले चरण में सुभाष चौक से वीनस चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। इसका कार्य दो दिन पहले ही शुरू किया गया है। अब दूसरे चरण में एमएच चौक से जखैनी चौक तक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। शहर से गुजर रहा पुराना राजमार्ग बहुत तंग है। इसलिए, इसके एक ही किनारे पर फुटपाथ का निर्माण किया जा सकेगा। जबकि, धार रोड पर दोनों तरफ फुटपाथ तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुराने राजमार्ग पर फुटपाथ की सुविधा न होने से शहरवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग किनारे पर पैदल चलने के लिए स्थान न मिलने से दुर्घटना का शिकार भी होते हैं। फुटपाथ बनाने की मांग को कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा गया। वहीं, नप ने भी इसको गंभीरता से लेकर राशि मंजूर करवा दी है। पहले चरण का काम पूरा होते ही दूसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। शहरवासियों को किनारे पर फुटपाथ के साथ सोलर लाइट की सुविधा भी मिलेगी।
----
पहले चरण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद ही दूसरे चरण का काम शुरू हो पाएगा। शहरवासियों को पैदल चलने के लिए फुटपाथ की बहुत जरूरी थी। इस मांग को विशेष तौर पर पूरा किया गया है। फुटपाथ बनने के बाद शहरवासी इस पर सैर भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें