फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को इस महीने मिलेंगी चार ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। युवाओं व किशोरों के लिए शहर में इस महीने चार ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। तीन जिम पार्कों में और एक जिम जागृति वृद्ध आश्रम में स्थापित होगा। इनमें बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले के युवाओं और किशोरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नप अब ओपन जिम की सुविधा देने जा रही है। यह जिम चार अलग अलग वार्डों में स्थापित किए जा रहे हैं, और इनमें करीब 34 लाख रुपये खर्च होंगे। ओपन जिम के लिए हाउसिंग कॉलोनी का पार्क, आदर्श कॉलोनी का पार्क और वन विभाग के कार्यालय के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क का चयन किया गया है। जबकि, चौथा जिम वृद्ध आश्रम में स्थापित किया जाएगा।
इनमें जिम के सामान के साथ बच्चों के खेलने के लिए झूले सहित कई तरह के उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले नगर परिषद ने इसके लिए 34 लाख रुपये मंजूर किए थे। अब वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले इसको स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले दो दिनों में जिम की मशीनरी शहर में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

-------
टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 फरवरी से मशीनरी लगने का काम शुरू होने की संभावना है। युवाओं को जिम के लिए अब पैसे खर्चने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल शहर में जिम स्थापित करने के लिए कोई दूसरा स्थान नहीं है। अगर कोई और स्थान होगा तो आने वाले दिनों में और जिम भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें