फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरक्षित पुल पर वाहनों की आवाजाही स्थायी रूप से बंद

विज्ञापन
उधमपुर: जिला प्रशासन द्वारा देविका तट पर बने पुल को असुरक्षित घोषित किया गया था प्रशासन द्वारा पु - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। असुरक्षित पुल पर वाहनों और लोगों के आवाजाही की सूचना मिलने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुल पर वाहनों की आवाजाही पर स्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुल पर बोर्ड को सीमेंट से स्थायी कर दिया गया है। हालांकि, अभी लोगों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन

श्मशान घाट पर बनाया गया पुल महीनों से क्षतिग्रस्त है। इसको असुरक्षित भी घोषित किया गया है। करीब पांच महीने पहले जिला प्रशासन ने इसको बंद कर दिया था। लेकिन, कुछ दिनों से लोगों ने इसका फिर से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इस पर वाहन चलने लगे थे। किसी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने पर लोगों की भीड़ पुल पर लग रही थी। शुक्रवार को जब जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुल के बीच बोर्ड को स्थायी तौर पर लगा दिया।
अब इसको आसानी से नहीं निकाला जा सकता। बोर्ड के बीच में लगने से पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे शहरवासियों ने भी राहत महसूस की है। शहरवासियों का कहना है कि पुल की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। अब पुल पर केवल वाहनों की आवाजाही बंद है। जबकि, लोग अब भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें