फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली बंद होने से नहीं हो पा रही जलनिकासी

विज्ञापन
रामनगर:वार्ड नम्बर सात में पशुपालन विभाग कार्यालय के बाहर बंद पड़ी नालियां - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। वार्ड 7 में पशुपालन विभाग कार्यालय के बाहर दो महीनों से नाली बंद है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बंद नाली से जल निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश के दौरान पानी उनके घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पार्षद पोली देवी ने बताया कि कुछ महीने पहले पशु पालन विभाग ने अपने कार्यालय के बाहर चारदीवारी का निर्माण करवाया था। निर्माण सामग्री से नाली रुक गई। इसको खोले बिना ही काम खत्म कर दिया गया। मलबे के कारण नाली से जल निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश होने पर सारा पानी सड़कों पर आ जाने के साथ स्थानीय निवासियों के घरों में पहुंच रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं, गली की हालत भी खराब हो गई है। बदहाल गली में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उनकी मांग है कि विभाग नाली को खुलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें