फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन क बाद शो पीस बन गया शहीदी चौक का फव्वारा

विज्ञापन
उधमपुर में बंद पड़ा शहीद चौक का फव्वारा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। लाखों की लागत से तैयार शहीदी चौक की रोटरी का फव्वारा अब शो पीस बना हुआ है। फव्वारे के उद्घाटन के दिन लगा था कि इससे अब शहर की सुंदरता बनी रहेगी। लेकिन, कुछ दिनों के बाद फव्वारा बंद हो गया, और आज तक नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

माई टाउन माई प्राइड के तहत नगर परिषद को शहीदी चौक पर रोटरी के निर्माण के लिए करीब साढ़े 14 लाख रुपये मिले थे। इसका निर्माण कार्य पूरा करने में करीब एक वर्ष का समय लगा। 21 अक्तूबर 2021 को दोमेल इलाके में कार्यक्रम का आयोजन कर इसका नाम शहीदी चौक घोषित किया गया। इस दौरान डीसी इंदु कंवल चिब, एसएसपी, नगर परिषद अध्यक्ष, आदि मौके पर मौजूद रहे।
सभी ने शहीदों की याद में शहीदी चौक पर मोमबत्तियां जलाईं। चौक की रोटरी पर चल रहे फव्वारे की तारीफ भी की। सभी का कहना था कि शहीदी चौक पर शहर की सबसे आकर्षित रोटरी तैयार की गई है। यह शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, और फव्वारा चार चांद लगाएगा। उद्घाटन के कुछ दिन तक तो फव्वारा चला, लेकिन अचानक से बंद हो गया।
विज्ञापन

करीब एक महीने से फव्वारा बंद है। चौक की सुंदरता व रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर शहरवासी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि जिस चौक की रोटरी पर लाखों खर्च किए गए हैं। कुछ दिन में ही फव्वारा बंद होना कई सवाल खड़े करता है। इतना खर्च करने के बाद भी फव्वारा कम से कम कुछ वर्ष तो चलना चाहिए था।
--------
21 अक्तूबर को शहीदी चौक का उद्घाटन नहीं हुआ था, बल्कि शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अभी रोटरी निर्माणाधीन है। कुछ काम अभी करना है। इसलिए इसका फव्वारा नहीं चलाया जा रहा है। काम पूरा होते ही फव्वारा चलने लगेगा।
विज्ञापन

- अमित चौधरी, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें