चिनैनी तवी पुल की मरम्मत करते कारीगर:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। मरम्मत के बाद रविवार शाम को तवी पुल गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने पुल से भारी वाहनों को न गुजारने की अपील की है। कहा है कि कुछ माह में नया पुल बन जाएगा। तब सभी वाहनों को गुजरने की आजादी होगी।
करीब सात दशक पुराने लकड़ी के पुल से बीते दिनों आठ टन से अधिक भारी वाहनों के गुजरने के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद संबंधित विभाग ने पुल की मरम्मत करने के लिए एक नोटिस निकाला, और शनिवार व रविवार को पुल को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया। दो दिन तक मरम्मत कार्य के लिए बंद रहे पुल को रविवार शाम को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि नए पुल का कार्य तेज गति से किया जाए। ताकि, बार बार की जा रही इस पुल की मरम्मत से निजात मिल सके। और, लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि पुल के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग ने नोटिस भी लगाए हैं, जिसके अनुसार पुल से आठ टन से अधिक भारी वाहन के गुजरने की मनाही है।
चिनैनी तवी पुल की मरम्मत करते कारीगर:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR