फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम खत्म होने के कुछ दिन बाद ही निकल गया सड़क से तारकोल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के कल्लर इलाके में सड़क पर डाला गया तारकोल कुछ दिनों में निकल गया है। इससे स्थानीय फिर से परेशान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यूईईडी ने केवल औपचारिकता पूरी की थी। उनकी मांग है कि विभाग फिर से तारकोल डाल कर गलती को सुधारे।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले यूईईडी ने कल्लर इलाके में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया था। पाइप लाइन बिछाने के बाद कई महीनों तक मार्ग की मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मार्ग पर तारकोल डालने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया, और विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।
वहीं, नगर परिषद की सख्ती के बाद यूईईडी ने तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले ही विभाग ने कल्लर इलाके में तारकोल डाला है। लेकिन, कुछ ही दिनों में तारकोल के निकलने से लोगों की परेशानियां फिर से शुरू हो गईं। रोहित सेठी और अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि तारकोल के नाम पर यूईईडी ने लोगों के साथ मजाक किया है। विभाग ने केवल औपचारिकता पूरी की है। कई स्थानों पर तो तारकोल डाला ही नहीं गया। उनकी मांग है कि यूईईडी दोबारा तारकोल डाल कर मार्ग की हालत सुधारे।

उधमपुर शहर के कल्लर इलाके में कुछ ही दिनों में निकली तारकोल- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें