फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक सिर्फ 200 मीटर सड़क की हो सकी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी के मुख्य बाजार में प्रशासन मार्च से मरम्मत कार्य कर रहा है। दावा किया गया था कि मई तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। अब जून माह खत्म होने को है, लेकिन अभी करीब दो सौ मीटर मार्ग ही दुरुस्त हो सका है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले यात्रियों, दुकानदारों व स्थानीय लोगों को कदम-कदम पर परेशानियां झेलनी पड़ रही है। निर्माण कार्य के नाम पर बाजार की सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया गया है। दूसरी ओर पाइपों की मरम्मत के लिए गड्ढे बना दिए गए हैं। हालांकि, पाइप का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। मगर गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया है, जो दुर्घटना का कारण बने हुए हैं।
लगभग तीन माह से जारी निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन मात्र दो सौ मीटर सड़क की ही मरम्मत कर सका है। अभी करीब चार सौ मीटर सड़क बाकी है। स्थानीय दुकानदार रमेश कुमार, राज कुमार, मनोज कुमार, वरुण शर्मा, आदि ने कहा कि इस समय खरीदारी के लिए बाजार में यात्री आने से कतराने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन व नगर पालिका से अपील की है कि जल्द इस कार्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें