फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में बनने जा रहा माता का एक और मंदिर

विज्ञापन
9 नंवर मां बैष्णों देवी मंड़ल के सदस्य भुमि पजन करते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। दिल्ली का मां वैष्णो देवी यात्रा मंडल जल्द ही धर्मनगरी में एक भव्य मां वैष्णो देवी के मंदिर का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए रविवार को मंडल के मुखिया राज सहगल ने लगभग पांच सौ भक्तों के साथ कटड़ा में उधमपुर मार्ग भीमनी गली में जमीन खरीद कर उसका पूजन किया।
विज्ञापन

मुखिया ने बताया कि वह प्रति वर्ष नवंबर में हजारों यात्रियों के साथ कटड़ा में दीपावली के बाद एक और दीपावली मनाते हैं, जिसमें करीब सवा लाख देसी घी के दिए जलाए जाते हैं। साथ ही जागरण कर मां वैष्णो देवी की आराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि कटड़ा में माता का एक और भव्य मंदिर बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर का निर्माण दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। इसका नाम मां का घर रखा गया है। मंदिर के गर्भ गृह में विराट मां वैष्णो देवी की प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी। भूमि पूजन से पहले साथ आए करीब पांच सौ भक्तों ने माता के भवन जाकर दर्शन किए। मंडल के वरिष्ठ सदस्य रमेश बब्बर ने बताया कि अभी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में भक्तों के रहने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसमें मंडल के सदस्य निशुल्क ठहर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें